क्राइम/हादसा

हिमाचल: तेज रफ्तार टिप्पर ने रौंद डाले दर्जनों बेजुबान, लाखों का नुकसान

ऊना-बड़सर हाइवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर ने भेड़पालक की भेड़-बकरियों को कुचल डाला। हादसा सुबह 4 बजे के करीब डोहगी के पास पेश आया है जिसमें करीब 60 भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में बैजनाथ के मझैरना गांव के किशोरी लाल को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, हादसे के बाद से टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किशोली लाल शनिवार तड़के अपनी भेड़-बकरियों को लेकर सड़क से जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने बेजुबानों पर रौंद डाला।

वहीं, मामले को लेकर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने पुलिस से आरोपी ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर भेड़पालक के नुकसान की भरपाई करने को कहा है। साथ ही उन्होंने पुशपालन विभाग के निदेशक से घायल भेड़-बकरियों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम भेजने का भी आग्रह किया है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

11 hours ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

12 hours ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

12 hours ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

12 hours ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

12 hours ago