क्राइम/हादसा

हिमाचल: नाबालिग को झांसे में लेकर युवक ने रचा ली शादी

मंडी जिला के बल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढावन गांव के एक युवक पर क्षेत्र की एक 17 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर उससे शादी करने के आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि उनकी बेटी मंडी कालेज में पढ़ाई करने गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी है। उसकी हर जगह तलाश करने के बाबजूद उसका कोई पता नहीं लगा। जब इस संबंध में ढावन गांव के एक युवक से उसका पता किया तो उसने बताया कि हम दोनों ने आपस में शादी कर ली है।

परिजनों का आरोप है कि युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसा कर उससे दोखे से शादी कर ली है। मामले की पुष्टि करते हुए आईपीएस अधिकारी मंडी विवेक चैहल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago