क्राइम/हादसा

हिमाचल: निहरी में कार हादसे का शिकार, पति-पत्नी की मौत, 3 घायल

मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में हुए कार हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार देर शाम रोहांडा पंचायत के पंडार नामक स्थान पर पेश आया है। मृतकों की पहचान इंद्र कुमार (35) और कांता देवी (27) पत्नी इंद्र कुमार के तौर हुई है। जबकि घायलों में डोला राम (40) पुत्र नागुराम निवासी ब्रौहकड़ी, प्रभा देवी (32) पत्नी ओम प्रकाश निवासी पंडार, रुहीन (7) पुत्री ओम प्रकाश के तौर पर हुई है। घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में 5 लोग सवार थे। यह सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी से वापस लौटते समय निहरी क्षेत्र के पंडार में कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रोहांडा लाया गया। यहां इंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बाकी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संदरनगर नागरिक अस्पताल रेफर किया गया जहां इंद्र कुमार की पत्नी ने भी उचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago