क्राइम/हादसा

हिमाचल: खंड विकास अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

खंड विकास अधिकारी रोहडू प्रताप चौहान पर उन्ही के कार्यालय में कार्यरत खंड समन्वयक सवच्छ भारत मिशन अंजना मुखिया ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अजंना मुखिया का कहना है कि खंड विकास अधिकारी उनसे 5 बजे के बाद कार्य सीखने के लिए आफिस आने की बात करते हैं और छुट्टी के दिन गांव में कैंप लगाने को लेकर साथ चलने के लिए कहते है।

उन्होंने बताया कि इस बात का जब उन्होंने विभागीय रुप से विरोध किया तो अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसमें उनको मिलने वाला भत्ते तक रोक दिए है। अंजना ने बताया कि उन्होंने अपना कार्य इमानदारी से किया है और करेंगी। इस तरह से उन्हें प्रताड़ित होना स्वीकार नहीं है।

अंजना ने बताया कि इस मामले में अधिकारी को एक भाजपा नेत्री का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। वे एक महिला है और छुट्टी के दिन और शाम पांच बजे के बाद कार्य नहीं कर सकती। उन पर परिवार की भी जिम्मेवारी रहती है। जिसके कारण एक कर्मचारी और गृहणी का कर्तव्य निर्वाह करना पड़ता है। इस संदर्भ में उन्होंने जिलाधीश महोदय को भी अवगत करवाया है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंजना ने बताया कि न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायलय तक जाएंगी।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

3 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago