पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 715 नशीले कैप्सूल और 300 गोलियां बरामद की हैं। आरोपी की पहचान हुसैन मोहम्मद पुत्र खुशी मोहम्मद के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजर मोहल्ला गोंदपुर की तरफ एक व्यक्ति स्कूटी पर नशीली दवाओं की खेप लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोंदपुर में नाका लगा दिया। जैसे ही युवक स्कूटी लेकर वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 715 नशीले कैप्सूल और 300 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…