चंडीगढ़-मनाली एनएच पर HRTC और निजी बस में जोरदार टक्कर, 4 घायल

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईने पर एचआरटीसी और न्यू प्रेम बस में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा सोमवार दोपहर के बाद डयोड के पास पेश आया है। बस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जोनल असस्पताल मंडी ले जाया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार फोरलेन निर्माण के कारण लंबा जाम लगा हुआ था। जैसे ही जाम छुटा तो सभी वाहनों में अपने गंतव्य तक पहुंचने की होड़ लग गई। इस कारण डयोड के पास दो बसें आमने-सामने से टकरा गई और इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। हालांकि जांच में यह बात सामने आई है कि सरकारी बस की रफ्तार ज्यादा थी और यह ऊपर से नीचे की तरफ आ रही थी जबकि प्राइवेट बस नीचे से ऊपर की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे और बाधित रहा।

गनीमत यह रही हादस सड़क के बीचोंबीच पेश आया। अगर बसें रेलिंग तोड़ निकलती तो 50 से अधिक यात्रियों की जिंदगी संकट में पड़ जाती। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि सरकारी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर भी कुल्लू से घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

2 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

3 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

3 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

3 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

4 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

5 hours ago