क्राइम/हादसा

कलौता से चंबा आ रही HRTC बस पर गिरे पत्थर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

चम्बा जिले में हो रही बारिश से लगातार नुक्सान हो रहा है. मंगलवार को कलौता से चम्बा बस स्टैंड आ रही बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए. इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

पत्थर इतनी जोर से गिरे कि बस के शीशे तोड़कर अंदर पहुंच गए, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को आगे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया. हादसे के बाद बस में सवार एक यात्री को भी चोटें आईं. उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया. यहां उपचार के बाद यात्री की हालत ठीक है. उसे छुट्टी दे दी गई है.

वहीं, बस चालक-परिचालक ने घटना की जानकारी निगम के उच्च अधिकारियों को दी. पत्थरों की चपेट में आने से बस को काफी नुक्सान पहुंचा है. चम्बा में बारिश के दौरान कई स्थानों पर पहाड़ दरक रहे हैं, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही थम रही है. उधर, आरएम चम्बा साहिल कपूर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, जिसमें एक यात्री को चोटें आई थीं जिसे उपचार मेडिकल कॉलेज में दिया गया.

Vikas

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago