क्राइम/हादसा

मनाली से दिल्ली जा रही HRTC की बस हादसे का शिकार, 31 लोग थे सवार

मनाली से दिल्ली जा रही HRTC की बस हादसे का शिकार हुई है। हादसा वीरवार देर रात हरियाणा के अंबाला में पेश आया है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भर HRTC की इस बस को किसी दूसरे वाहन ने साइड मारी थी जिस कारण बस पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 31 लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार मनाली से चंडीगढ़ जा रही HRTC को वीरवार रात ढाई बजे के करीब अंबाला के बलदेव नगर में किसी दूसरे वाहन ने साइड मार दी। इससे बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में मौजूद सवारियों को राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

बस कंडक्टर के मुताबिक बस मनाली से दिल्ली जा रही थी और किसी अज्ञात वाहन ने बस को साइड मारी जिस कारण ये हादसे हुआ है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

48 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

59 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago