BREAKING: IGMC में गोलीकांड!, सफाई कर्मचारी ने सुपरवाइज़र पर किया फायर

<p>प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में रविवार सुबह गोलीकांड की घटना की ख़बर है। यहां एक सफाई कर्मचारी ने सफाई सुपरवाइज़र पर किसी कहासुनी के पीछे गोली चला दी। हालांकि, सुपरवाइज़र को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है और वे बाल-बाल बच गया है। मौके पर IGMC अस्पताल में हड़कंप मच गया और प्रशासन इसपर जवाब देने से कतरा रहा है।</p>

<p>मिली जानकारी के मुताबिक, सुपरवाइज़र ने कुछ ही दिन पहले सफाई कर्मचारी को काम से निकाला था। उसकी निष्कासन का कारण ड्यूटी के टाइम पर नशे में रहना बताया गया था, जिसके चलते उसे बाहर कर दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है और उसे मामूली मारपीट की घटना बताया जा रहा है।</p>

<p>पीड़ित सुपरवाइज़र ने सदर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है और आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

16 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

16 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

19 hours ago