हमीरपुर: नादौन के जगलों में हो रहा अवैध शिकार, जंगली सांभर को मारी गोली

<p>जिला हमीरपुर के जंगलों में धड़ल्ले से बेजुबान जानवरों का शिकार किया जा रहा है। मंगलवार को नादौन की ग्राम पंचायत बेला के जंगल में अज्ञात व्यक्ति ने जंगली सांभर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग ने जानवर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। मामला ग्राम पंचायत बेला का है। यहां शिकारियों ने एक सांभर को गोली मारकर मौत के घाट उतार डाला।</p>

<p>मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जब सांभर को मृत अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग ने मृत सांभर को कब्जे में लेकर पुलिस के पास अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु शिकार का मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>सर्दियों के सीजन में अवैध शिकार की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं, इस दौरान ज्यादा जानवर इन शिकारियों की पकड़ में आते हैं। अभी तक वन विभाग के पास कोई भी ऐसा आंकड़ा नहीं है, जिसमें पिछले कुछ सालों में अवैध शिकार के मामले पकड़ कर उन्होंने कोई बड़ी उपलब्धि दर्ज की हो। लेकिन जंगल में जिस ढंग से यह घटना हुई है, अवैध शिकार की पोल साफ खुलती नजर रही है। जिले में शिकारियों की तादाद कितनी है इसका भी विभाग के पास कोई आंकड़ा नहीं है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

13 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

18 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

18 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

18 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

19 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

19 hours ago