<p>जिला बलासपुर में थाना कोट पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां समीपी गावं मजारी में अवैध कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह तडके लगभग 6 बजे नैना देवी के डीएसपी संजय शर्मा के नेतृत्व में नयना देवी पुलिस चौकी के प्रभारी नीलम शर्मा एवं थाना कोट के पुलिस दल के साथ गांव मजारी में नशा निवारण के सबंध में रेड की गयी। जिसमें 9 चलती भट्टियों में कच्ची शराब की पाई गई। मगर मौके पर कोई भी व्यक्ति हाज़िर नहीं मिला।</p>
<p>डीएसपी ने मौके पर 9 भट्टियां जिनमें 200 लीटर अवैध शराब बनाई जा रही थी। उन चलती भट्टियों के 27 ड्रम में कच्ची शराब लगभग 7200 लीटर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह नशे के खिलाफ मुहीम जारी रहेगी। डीएसपी संजय कुमार ने यह जानकारी दी।</p>
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…
Himachal journalist case: हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…