शिमला जिले के ठियोग इलाके में 10 वर्षीय बच्चे ने रहस्यमयी परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी है। इस सनसनीखेज मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और दुनियाभर में मौत का खेल बन चुके ब्लू व्हेल गेम से इसे जोड़ा जा रहा है। समाचार फर्स्ट से बातचीत में पुलिस ने आत्महत्या का कारण ब्लू व्हेल नहीं बताया है।

जानकारी के मुताबिक, 10 वर्षीय अमित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह निजी स्कूल में पांचवी कक्षा का विद्यार्थी था। विगत रात्रि वह अचानक घर से बाहर निकला, लेकिन वापिस लौट कर नहीं आया। परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और घर से सटे एक ढारे में बालक फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

दिलचस्प पहलु यह है कि बच्चे के पास से बरामद सात लाईनों के सुसाइड नोट में लिखा गया है कि मम्मी मुझे कोई प्यार नहीं करता और मैं मरने जा रहा हूं। सॉरी मुझे आप देख न पाए। इसके नीचे दो बॉक्स बने हैं, जिनमें एक में अंक और दूसरी में अंग्रेजी वर्णमाला भरी गई है। इसके ठीक नीचे लिखा गया है कि इस पहेली को सुलझाओ।

डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सुसाइड नोट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे जांच पड़ताल की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इसे बच्चे ने स्वयं लिखा था या नहीं। सुसाइड नोट की सत्यता जांचने के लिए इसे फारेंसिक लैब भेजा जाएगा।

डीएसपी ने कहा कि इस मामले को ”ब्लू व्हेल गेम’ से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि जांच में हमें इस बारे कोई क्लू नहीं मिले हैं।

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…