<p>इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक घरेलू यात्री विमान का सोमवार सुबह उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। इस प्लेन में क्रू समेत कुल 188 लोग सवार थे। इन 188 लोगों में 178 लोगों के अलावा 3 बच्चे, 2 पायलट और 5 केबिन क्रू सवार थे। हादसे की वजह अभी साफ नहीं है।</p>
<p>दुनियाभर की उड़ानों की जानकारी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार के डेटा में लॉयन एयर फ्लाइट जेटी610 स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:20 बजे टेकऑफ के 13 मिनट बाद समुद्र के ऊपर गुम होता दिखाया गया है। डेटा के मुताबिक, गायब होने से पहले प्लेन 5000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी ऊंचाई लगातार कम हो रही थी।</p>
<p>सिग्नल टूटने से ठीक पहले विमान करीब 3650 फीट की ऊंचाई पर था। साथ ही इसकी स्पीड भी बढ़ रही थी। विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिलना भी शुरू हो गया है।</p>
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…