<p>कसौली में इंटक नेता पर जानलेवा हमला होने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने इंटक नेता को गोली मारी है हालांकि गनीमत यह रही की गोली उनके पास से ही निकल गई। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।</p>
<p>परवाणु के सैक्टर-1 में हवाई फायरिंग से सनसनी पैदा हो गई है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले की इस वारदात के बाद परवाणु के डीएसपी वीर बहादुर कुछ समय में घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे। अंतिम जानकारी के मुताबिक इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बाबा के समर्थकों ने कसौली चौक पर जाम लगा दिया है। स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई है।</p>
<p>परवाणु के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि वो क्राइम मीटिंग के सिलसिले में सोलन थे। सूचना मिलने के बाद ही घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई बयान दर्ज नहीं हुआ है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।</p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…