जम्मू-कश्मीर: वायुसेना का एक लड़ाकू विमान MI-17 ट्रांसपोर्ट चॉपर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

<p>भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान MI-17 ट्रांसपोर्ट चॉपर जम्मू-कश्मीर के कलान गांव में क्रैश हो गया है। कलान गांव बडगाम से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस दुर्घटना में 2 पायलट शहीद हो गए। MI-17 ने श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जिसके ठीक बाद एक धमाके के साथ विमान क्रैश हो गया और धू-धू कर जल उठा। इस बीच श्रीनगर एयरपोर्ट पर यात्री विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। यात्री विमानों को अमृतसर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।</p>

<p>अधिकारियों ने बताया कि विमान बडगाम के गारेंद कलां गांव के पास खुले मैदान में सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि विमान दो हिस्सों में टूट गया और उसमें फौरन आग लग गई। साथ ही बताया कि हादसे वाली जगह पर एक शव देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही उन्होंने बताया कि पायलट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।</p>

<p>आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को देखते हुए विमानों की अक्सर आवाजाही होती रहती है। लेकिन पुलवामा हमले और उसके बाद भारत की कार्रवाई के बाद से हवा में चहलकदमी और बढ़ा दी गई है।</p>

<p>पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई के बाद से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने राजौरी और पुंछ में वायु सीमा का भी उल्लंघन किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago