क्राइम/हादसा

मंडी: सड़क से लुढ़की बच्चों से भरी हुई जीप, कई बच्चों को आई चोटें

बीरबल शर्मा।

मंडी के धर्मपुर में स्कूली बच्चों से भरी एक जीप हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि कुम्हारड़ा गांव के पास स्कूल की जीप अनियंत्रित होकर खेतों में जा पहुंची। हादसे के समय इस स्कूल जीप में 7 से 8 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और एक-दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है। यह स्कूल जीप बच्चों को उनके घरों से लाकर स्कूल ले जा रही थी। कुम्हारड़ा के पास एक लिंक रोड पर जीप अनियंत्रित हो गई और खेतों में जा पहुंची। गनीमत यह रही कि जीप ने पलटा नहीं खाया और सीधे खेतों में जा पहुंची। यदि जीप पलटती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं धर्मपुर पुलिस थाना की टीम ने भी हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज शांडिल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Manish Koul

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

16 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

18 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago