हिमाचल

‘गिरी पार क्षेत्र को मिलेगा एसटी का दर्जा, गृह मंत्री अमित शाह ने दिया आश्वासन’

पी. चंद। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के गिरी पार को जनजातीय का जल्द दर्जा मिल सकता है। बीते दिन दिल्ली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह से मिला और हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। इस पर गृह मंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है।

शिमला में सिरमौर विकास मंच ने पत्रकार वार्ता कर गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंच के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र जिसमें 154 पंचायत आती है और 3 लाख लोग एसटी का दर्जा देने की लंबे समय से मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री जयराम सरकार के नेतृत्व आज में सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री अमित शाह से मिला है ओर बहुत ही सकारात्मक भूमिका उनकी रही है और जो रिपोर्ट उनकी बार-बार रिजेक्ट की जाती है जो भी कमियां रिपोर्ट में थी उन्हें पूरी तरह से दूर कर दिया है और आरजीआई में केंद्र सरकार को रिपोर्ट सबमिट कर दी गई है। इसके लिए हाटी समुदाय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत मंत्रियों का आभार जताया है और मोदी सरकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप का भी धन्यवाद किया।

Manish Koul

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

1 min ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

42 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

19 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago