मंडीः जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में करंट लगने से झारखंड के कामगार की मौत

<p>जिला मंडी के सुंदरनगर में जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में कामगार की करंट लगने से मौत के मामले का खुलासा हुआ है। घटना बुधवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। निर्माण कार्य में लगे मजदूर अचानक जोरदार करंट लगने से घायल हो गए, जिन्हें तकरीबन तीन बजे नागरिक चिकित्सालय लाया गया। बुरी तरह से घायल की पहचान राजेन्द्र पन्ना पुत्र कालेश्वर पन्ना निवासी नरमा निवासी&nbsp; झारखंड के रुप में हुई जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायल को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से नदारद बताए जा रहे हैं।</p>

<p>जानकारी मुताबिक मरीज के शव का पोस्टमार्टम वगैरह और कोई अन्य औपचारिकता करवाए बिना ही आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी सुंदरनगर में ही कर दिया गया। हालांकि मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया था लेकिन पुलिस अभी तक ना तो मामला ही दर्ज कर पाई है ना ही कोई उचित छानबीन कर पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भी उसी के साथ रहती थी और एक उसका छोटा बच्चा भी है। जब मामले के बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो अधिकतर मामले पर पर्दा डालते नजर आए। डीएसपी गुरबचन सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विश्व के दूसरे सबसे लंबे रोपवे के निर्माण का रास्‍ता साफ, टेंडर की मंजूरी, 15 स्टेशन होंगे

  Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…

2 hours ago

Chamba News: पोस्‍टमास्‍टर ने उपभोक्‍ताओं के हड़पे 12.37 लाख , नौकरी से बर्खास्त

Postmaster Embezzlement Case:  चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…

3 hours ago

पंजाब ने हिमाचल के धान की खरीद पर लगाई रोक, नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

3 hours ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

  18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

3 hours ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

  State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

4 hours ago