J&K: राजौरी जिले में सोमवार को एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में बस सवार एक 65 वर्षीय यात्री की मौत हो गई जबकि करीब 55 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस में सवार सभी लोग पुखरनी गांव से नौशेरा जा रहा थे। हादसा सुबह करीब 10 बजे लाम के पास देबट्टा में हुआ। बताया गया कि स्थानीय लोगों, सेना और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। आनन-फानन में जवानों ने गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से पुखरनी गांव के बिलाल हुसैन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनकी उम्र 65 वर्ष बतायी जा रही है। वहीं, मामूली रूप से घायल कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दिसम्बर 2018 में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिसमें बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 19 लोग घायल गए थे। बस पुंछ जिले से लोरन के लिए जा रही थी।
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…