<p>कुल्लू में एक ज्वैलर की आंख में मिर्ची झोंक कर लूट की कोशिश की गयी। लोअर ढालपुर में शिव शक्ति ज्वैलर की दुकान में एक शख्स ने आंखों में मिर्ची डालकर जूलरी लूटने की कोशिश की। लेकिन, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सजगता दिखाई और आरोपी को पकड़ लिया।</p>
<p>जैसे ही लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी शख्स भागने की कोशिश की। लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।</p>
<p>जानकारी केअनुसार उक्त व्यक्ति ज्वैलर की दुकान में जेई बनकर गया और दुकानदार से गहने पसंद कर पैक करने का ऑर्डर दिया। जूलर के मुताबिक उसने शाम को गहने ले जाने की बात कही थी। दिए समय के अनुसार वह पहुंचा और जूलर की आंख में मिर्ची फेंक दी। इस दौरान दुकानदार की बीबी आ गई और शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों ने चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने के मुताबिक लूट की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स कुल्लू के ही एक निजी अस्पताल में चालक का काम करता है और मूल रूप से अनी के सुगाड़ क्षेत्र का रहने वाला है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…