Categories: हिमाचल

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अच्छे दिन के संकेत, पीएम जल्द कर सकते हैं शिलान्यास!

<p>हिमाचल में 9 साल से राजनीति का अखाड़ा बने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास अक्टूबर में हो सकता है। इसकी प्रक्रिया प्रदेश सरकार और केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा जोरों-शोरों से जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में कर सकते हैं।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक इस बार केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से पीएमओ को भी एक ख़त लिखा गया है और प्रधानमंत्री से शिलान्यास का अनुरोध किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा दोनों ही स्थानों देहरा और धर्मशाला के जदरांगल में किए जाने की सूचना है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो देहरा में 34 हेक्टेयर और जदरांगल में 24 हेक्टेयर केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चयनित भूमि में शिलान्यास प्रधानमंत्री कर सकते हैं।</p>

<p>लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भी इस शिलान्यास को देखा जा रहा है। क्योंकि, प्रदेश में चाहें कांग्रेस या बीजेपी की सरकार हो… दोनों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा लटका के ही रखा है। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री इसी दौरान चम्बा में लगने वाले सीमेंट उद्योग का भी शिलान्यास कर सकते हैं। इस साल के अंत में होने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह खाका केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया है कि पहले अक्तूबर माह में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दोनों स्थानों पर शिलान्यास करवाने के बाद प्रधानमंत्री से ही दिक्षांता समारोह में बच्चों को डिग्रियां दिलवाई जाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

25 mins ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

1 hour ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

2 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

2 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

2 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

  धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

3 hours ago