<p>कालका-शिमला NH पर दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार पठानकोट से शिमला आ रही HRTC बस की टक्कर शिमला की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस के साथ हो गई। जिसके कारण दोनों बसों में बैठी 7 सवारियों को चोटें आई हैं। </p>
<p> पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। घायलों को परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि किसी भी सवारी को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घटना के बाद करीब आधा घंटा एनएच बंद रहा। इस बीच पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से बसों को मार्ग से हटाया।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…