<p>कांगड़ा के अंतर्गत पड़ते नूरपुर के भद्रोआ गांव में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों युवकों के शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। युवकों के मुंह से झाग निकल रहा था। जिसे देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद नशे की ओवरडोज के चलते इन दोनों युवकों की मौत हुई है। उनके पास से इंजेक्शन भी मिले हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि युवकों की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्म रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि मृतकों के शरीर पर किसी तरह का कोई इंजेक्शन लगाने का निशान नहीं है। प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि दोनों युवक नशे के आदी थे और भीषण गर्मी के चलते नशे की ओवरडोज लेने से इनकी मौत हुई है।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…