कांगड़ा: रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत

<p>कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत पड़ती पंचायत पोलियां में एक रेत से भरा ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार (34) निवासी कोडल पंचायत के रूप में हुई है। हादसा बुधवार सुबह 6 बजे के करीब पेश आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बुधबार सुबह सोनू खड्ड से ट्रैक्टर में रेत लोड कर लिंक मार्ग से घमेटा की तरफ जा रहा था। इसी बीच पोलियां के पास चढ़ाई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।</p>

<p>हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

45 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

1 hour ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

6 hours ago