क्राइम/हादसा

कांगड़ा: फतेहपुर से लापता युवक का 8 दिन बाद लुधियाना में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर से लापता 23 वर्षीय युवक का आठ दिन बाद लुधियाना में रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। मृतक युवक विकास शर्मा फतेहपुर उपमंडल के गांव वरोह का रहने वाला था। विकास 11 फरवरी से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी रेहन में दर्ज करवाई थी। लेकिन अब आठ दिन बाद विकास का शव लुधियाना में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है।

अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि विकास लुधियाना कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन कारणों से हुई है। रेलवे पुलिस ने युवक के शव को शवगृह में रखवा दिया । वहीं, सूचना मिलने पर मृतक के परिजन शव को लेने लुधियाना रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार विकास शर्मा 11 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी रैहन में विकास के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन इस बीच युवक की मौत की खबर सामने आई है।

विकास शर्मा के पिता राजकुमार ने बताया कि पंजाब लुधियाना के रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विकास की लाश मिलने की खबर मिली है। वहां की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस चौकी रैहन के प्रभारी ने बताया कि यहां से लापता युवक का शव लुधियाना में मिलने का पता चला है। 11 फरवरी को युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्वजनों ने लिखाई थी।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

37 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

47 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago