कांगड़ा: ट्रेन की आवाज सुनकर पुल से गिरी ड्यूटी पर जा रही आशा वर्कर, मौके पर हुई मौत

<p>पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर गुलेर और लुणसू रेलवे स्टेशन के बीच एक महिला की पुल से गिरने से मौत हो गई है। महिला की पहचान सुमना देवी 35 निवासी धंगड़ के रूप में हुई है। महिला आशा वर्कर थी। बताया जा रहा है कि सुमना देवी ड्यूटी के लिए रेलवे ट्रैक से पैदल गुलेर की तरफ जा रही थी। वह जब रेलवे पुल को पार कर रही थी तो सामने से अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन को आते देख व उसका हॉर्न सुनकर महिला घबरा गई और पैर फिसलने से लोहजंग पुल से करीब 90 फीट गहरे नाले में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।</p>

<p>मामले की जानकारी लोगों ने पंचायत प्रधान धंगड़ को दी। प्रधान ने रेलवे पुलिस थाना कांगड़ा में सूचित किया। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस थाना कांगड़ा से टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला एक गरीब परिवार से संबंधित है। महिला का पति मजदूरी करता है और महिला आशा वर्कर लगी हुई थी। इससे ही परिवार का गुजर बसर चलता था। महिला के दो बच्चे हैं, जोकि अभी छोटे हैं। इस हादसे से महिला के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों को जल्द लौटने का कह कर ड्यूटी के लिए निकली महिला अब कभी घर लौट नहीं सकेगी। लौटी भी तो महिला का शव। लोगों ने हिमाचल सरकार व रेलवे विभाग से मांग की है कि गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि कोरोना के चलते लंबे अरसे के बाद अभी कुछ दिन पहले ही पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की छुकछुक शुरू हुई है। करीब चार दिन बाद ही यह हादसा पेश आ गया है। रेलवे पुलिस थाना कांगड़ा ने महिला के पुल से गिरने पर मौत की पुष्टि की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

7 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

9 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago