प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पढ़ाया कांग्रेसियों को एकजुटता का पाठ, नगर निगम चुनावों पर भी हुआ मंथन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों से प्रदेश में होने जा रहें चार नगर निगमों के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर मजबूती से काम करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यह चुनाव अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में कांग्रेस कि एक सप्लिमेंटरी परीक्षा होगी जिसमें पार्टी को सफल होना होगा। चूंकि नगर निगम के यह चुनाव प्रदेश भाजपा सरकार ने पार्टी चिन्ह पर करवाने का फैंसला ले लिया है, ऐसे में इन चुनावों को न तो हल्के में ही लिया जाना चाहिए और न ही इसमें पार्टी के किसी आदेश कि कोई अवहेलना नहीं होनी चाहिए।

कसौली में आज प्रदेश राजनैतिक मामलों एवं चुनाव रणनीति व समन्वय समिति की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए शुक्ला ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश प्रदेश गम्भीर समस्याओं के साथ गम्भीर चुनोतियों से जूझ रहा है। देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे चली गई है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ने देश के लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। देश का अन्नदाता किसान तीन काले कानूनों के खिलाफ पिछले 100 दिनों से सड़को पर बैठा है, उनकी कोई भी बात नहीं सुनी जा रही है। भाजपा अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है।

शुक्ला ने कहा कि नगर निगम चुनावों के बाद किसी भी समय प्रदेश में फतेहपुर उप चुनाव भी हो सकता है। इस उप चुनाव में भी पार्टी को अपनी जीत हासिल करनी है। पार्टी के किसी भी दिशानिर्देश की कोई भी अवहेलना सहन नहीं होगी सभी को एकजुटता के साथ पूरे अनुशासन से कार्य करना होगा। अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं होगी।

शुक्ला ने पार्टी संगठन में किसी भी प्रकार के फेरबदल से साफ इनकार करते हुए कहा मीडिया में किसी भी प्रकार की बेतुकी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राठौर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस बेहतर काम कर रही है। यह समय हमें देश प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का है न कि आपस में किसी भी प्रकार से एक दूसरे की टांग खिंचाई का। हमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के हाथों को मजबूती प्रदान करनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के नियम सबके लिए बराबर हैं इसलिए सभी को एकसाथ, एकजुट होकर अनुशासन में चलना है।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ एकजुटता से लोगों के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन में प्रदेश के सभी ब्लॉकों, जिलों में कांग्रेस के प्रदर्शन व पदयात्रा बहुत ही सफल रही है। हॉल ही में शिमला जिले के गुम्मा में आयोजित पदयात्रा में वह स्वंय भी शामिल हुए और इस दौरान यहां हजारों की संख्या में किसानों व बागवानों ने इस पदयात्रा में शिरकत की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस नगर निगम चुनावों व फतहपुर उप चुनाव के लिए पूरे दमखम के साथ उतरेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा गठित पर्यवेक्षकों ने अपना अपना कार्य शुरू कर दिया है और लोगों से इन चुनावों के लिये पार्टी प्रत्याशियों पर मंथन चला हुआ है। बैठक में कांग्रेस की भावी राजनीति व रणनीति पर आपसी विचार विमर्श के बाद प्रदेश कांग्रेस के कार्यों की सराहना करते हुए शुक्ला ने कांग्रेस पदाधिकारियों के आपसी तालमेल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आमजन के साथ खड़ी है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago