<p>जयसिंहपुर उपमंडल में मगलवार सुबह एक रेत से भरा टिप्पर अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि चंद (42) निवासी नरगेहड़ चोबू तहसील बैजनाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रेत से भरा टिप्पर जयसिंहपुर से बैजनाथ की तरफ जा रहा था। इसी बीच मोलग के पास अचानक चालक टिप्पर से नियंत्रण खो बैठा और 500 फीट नीचे खाई में जा गिरा। टिप्पर के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की टिप्पर चालक बाहर पड़ा है।</p>
<p>लोगों ने कढ़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से जयसिंहपुर अस्पताल ले गए। लेकिन गंभीर हालत के चलते चालक ने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5938).jpeg” style=”height:401px; width:800px” /></p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…