प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला जिला किन्नौर से सामने आया है। यहां कटगांव पंचायत के बेई गांव में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 400 फीट नीजे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान श्याम सिंह (47) पुत्र बालक राम और कामिनी (21) पुत्री श्याम सिंह के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को शनिवार सुबह 8 बजे के करीब सूचना मिली की बेई झरने के पास एक कार अनियंत्रित होकर भावा नदी में जा गिरी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी कटगांव भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…