Categories: Uncategorized

गांधी जयंती पर मंदिर में झाड़ू लगाकर CM ने किया सफाई अभियान का आगाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मॉल रोड़ स्थित ग्रामोद्योग में पहुंचे जहां उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के लिए साड़ी और अपने लिए जैकेट ख़रीदी। मुख्यमंत्री लिफ़्ट स्थित मंदिर में भी गए जहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफ़ाई अभियान की शुरुआत भी की और लोगों से सफ़ाई अभियान के साथ जुड़ने का आहवान किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत की दो महान विभूतियों का जन्मदिन एक साथ आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। महत्मा गांधी के जीवन से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके जीवन से नई पीढ़ी को भी सीख लेनी चाहिए। गांधी का आज़ादी के आंदोलन में एहम भूमिका रही थी, जनता को आज़ादी के आंदोलन से जोड़ना महान कार्य था।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी को उस समय ही बढ़ावा देने पर जोर दिया है। हमें भी स्वदेशी और खादी को अपनाकर देश की तरक्की में भागीदारी दर्ज करनी चाहिए। स्वच्छता से उनका करीबी रिश्ता था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वछता को गति दी है। उन्होंने कहा लाल बहादुर शाश्त्री एक ईमानदार एव कर्मठ नेता थे, उनकी मृत्यु आज भी एक रहस्य बना हुआ है। उनका नारा जय जवान, जय किसान और अब जय विज्ञान के सपने को हमें पूरा करना है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago