पॉलिटिक्स

उपचुनाव: टिकट को लेकर कांग्रेस की बैठक, भाजपा रविवार को करेगी मंथन

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों का संखनाद हो चुका है। उपचुनाव को लेकर दोनों दलों ने कमर कस ली है। प्रदेश के मुख्य दोनों दलों कांग्रेस एवं भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। टिकट को लेकर आज कांग्रेस पार्टी शिमला के राजीव भवन में मंथन कर रही है। जिसमें कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं। जबकि भाजपा कल धर्मशाला में टिकट को लेकर मंथन करेगी। चुनावी घमासान के लिए दोनों दलों के बीच तलवारें खींच गई है। दोनों मुख्य दल एक दूसरे पर हमलावर हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की आने वाले उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। कोविड के बाबजूद हिमाचल में विकास के काम नहीं रुके। विकास के मुद्दे पर चुनावों में जाएंगे। विपक्ष पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उनके ज़माने में क्या महंगाई खत्म हो गयी थी? मुख्यमंत्री ने कहा कि कल रविवार को धर्मशाला में चुनाव समिति की बैठक है। उसमें टिकट पर नाम चर्चा की जाएगी और नाम तय कर आलाकमान को भेजे जाएंगे।

उधर, टिकट आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी शिमला में मंथन कर रही है। इस बैठक में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला नहीं पहुंचे हैं। सह प्रभारी संजय दत्त ही बैठक ले रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज बैठक में टिकट पर चर्चा होगी। उसके बाद सह प्रभारी संजय दत्त, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शाम दिल्ली जायेंगे और आलाकमान ही टिकट पर अंतिम फ़ैसला लेगी। मुख्यमंत्री और सरकार कांग्रेस के हमलों से बौखला गई है। कांग्रेस के पास बेरोजगार महंगाई और अन्य कई मुददे हैं जिनको लेकर सरकार जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस चारों उपचुनावों पर जीत दर्ज़ करेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago