हिमाचल

स्पीति का ये मठ तंत्र विद्या के लिए है विश्व प्रसिद्ध

स्पीति: हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से विश्व विख्यात है। पर यहां पर मठों का भी अपना एक अलग स्थान है। यहां कई प्राचीन मठ हैं जो साधना, शिक्षा और तंत्र के लिए विख्यात है। हिमाचल के स्पीति जिला में भी कई मठ ऐसे हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं। ऐसा ही एक मठ स्पीति घाटी के कॉमिक गांव में है जोकि अपनी तंत्र विद्या के लिए जाना जाता है।

ये मठ 13,500 फीट की ऊंचाई पर बसे काजा के ऐतिहासिक मठ से कुछ ही दूरी पर स्थित है। कॉमिक गांव के पास प्रसिद्ध तांग्यूद गोम्पा मठ 14वीं सदी के शुरुआती दशकों में बनाया गया था। ये गोम्पा सा-काय-पी संप्रदाय से संबंधित है जिसका अपना महत्व है। माना जाता है कि गोम्पा के बौद्ध विद्वानों की एक टीम ने तांग-आरजीयूड-तंत्र सिद्धि के संशोधन का कार्य पूरा किया जो 87 खंडों में तिब्बती ग्रंथों का एक वर्ग है।

इस गोम्पा के लामा तंत्र में विशेषज्ञ माने जाते है। ये गोम्पा पहले हिल्किकिम गांव के पास था लेकिन 1975 के भूकंप ने सब कुछ तबाह कर दिया उसके बाद इसे मौजूदा जगह लाया गया। मठ के अवशेष अभी भी हिल्किकिम के पास मिलते हैं।

सड़क से जुड़ा दुनिया का सबसे ऊंचा गांव

330 लोगों की आबादी वाले इस गांव की एक और खयाती है। स्पीति घाटी की उंची चोटियों की तलहटी में बसा कॉमिक दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बसे गांवों में से एक है। ये दुनिया का ऐसा सबसे ऊंचा गांव है जो कि सड़क से जुड़ा है और वाहन के जरिये यहां पहुंचा जा सकता है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago