क्राइम/हादसा

कुल्लू: 3 किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एसआईयू टीम ने 3 किलो चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बालकृष्ण निवासी छबोली तहसील आनी कुल्लू और श्याम सिंह निवासी टिप्पर तहसील आनी कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम गश्त पर थी । इस दौरान जब टीम पटारना पुल के पास पहुंची सड़क किनारे पुल के पास खड़े दो लोगों में से एक ने लिफ्ट मांगने का इशारा किया। गाड़ी रूकने पर जब लिफ्ट मांगने वाला व्यक्ति नजदीक आया तो गाड़ी में पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस को उनपर शक हुआ और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने जब उनके हाथ में लिए बैग की तलाशी ली तो उसमें से 3 किलो 32 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

12 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

12 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

12 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

15 hours ago