कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसे हुए है। अन्वेशण टीम ने लगातार तिसरे दिन 2 नवंबर को एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 990 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान पुरखू राम (29) पुत्र तुलेराम निवासी गांव धारा तहसील भूंतर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वे यह चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था। वहीं, पुलिस युवक के संपर्क में आए संदिग्ध लोगों की भी पहचान करेगी और उनपर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने 31 अक्टूबर को 2 किलो से ज्यादा चरस की खेप बरामद की थी। वहीं एक नवंबर को 30 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…