हिमाचल

लाहौल-स्पीति: दारचा के आगे सिविल वाहन ले जाने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई

बर्फबारी के मौसम को देखते हुए उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने दारचा से आगे सिविल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस ने भी इसे लागू करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अब दारचा- लेह और दारचा- शिंकुला सड़क मार्ग पर यदि कोई सिविल वाहन जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

दंड प्रक्रिया संहिता 149 के तहत जारी इन निर्देशों में सभी होटल, होमस्टे इत्यादि के संचालकों और प्रबंधकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां ठहरने वाले पर्यटकों इत्यादि को इस आदेश को लेकर अवगत करना सुनिश्चित करें ताकि वे दारचा के आगे ना जाएं। पुलिस द्वारा जारी इन निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई इसकी अवहेलना करता है तो उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडनीय अपराध माना जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago