क्राइम/हादसा

कुल्लू: कालगा गांव में आगजनी, 3 घर जलकर राख, 5 परिवार हुए बेघर

मणिकर्ण वैली के कालगा गांव में आगजनी की घटना पेश आई है। सोमवार देर रात को हुई आगजनी की इस घटना में 3 मकान जलकर राख हो गए हैं। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार आगजनी की इस घटना में 5 परिवार बेघर हो गए हैं। ग्रमीणों ने बताया की सोमवार रात डेढ़ बजे के करीब केसर सिंह पुत्र देवी सिंह की ढाई मंजिला लकड़ी के मकान में आग लग गई। इस मकान में 10 कमरे थे जो सभी जल गए हैं। वहीं, इस मकान में लगी आग ने आस पास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है और वे भी जल गए। इनमें दिकम दासी का 6 कमरों का साढ़े तीन मंजिला मकान और बोध राज, प्यार सिंह, हरदेव का 5 कमरों का साढ़े तीन मंजिला मकान शामिल है।

ग्रामीणों के अनुसार जिस समय आगजनी की ये घटना पेश आई उस समय बिजली नहीं थी। जिस कारण से आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं, ग्रामीणों ने घटना के संबंध में फायर विभाग को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago