कुल्लू: मणिकर्ण से दिल्ली जा रही HRTC बस में सफर कर रहे महिला और व्यक्ति से नशे की खेप बरामद

<p>कुल्लू पुलिस नशे के कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस जिला भर में लगातार नाकाबंदी कर हर आने जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है। सोमवार देर रात को भी पुलिस की एक टीम ने बजौरा चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान मणिकर्ण से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की एक डिलक्स बस एचपी 63-5826 से भारी मात्रा में नशे की सामग्री पकड़ी है। पुलिस ने बस में सफर कर रही एक महिला और व्यक्ति से यह नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की टीम ने बजौरा चेक पोस्ट पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने मणिकर्ण से दिल्ली जा रही HRTC की बस को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पुलिल ने एक महिला से एलएसडी ड्रग्स पेपर, 15 नशे की दबाईयां और 31 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई। महिला की पहचान निशा दलाई पुत्री शिवु दलाल, कैलाश कालोनी 69 नजदीक मेट्रो स्टशन दिल्ली 110064 के रूप में हुई है। यह महिला बस में सीट नंबर 33 में बैठी थी। वहीं, पुलिस ने बस की सीट नंबर 34 पर बैठे एक अन्य व्यक्ति से 1.1 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सराज के पुत्र अब्दुल केपी हाउस नंबर 10-243 18-195 कन्ननारी कमाईटोडी जिला कालिकात केरला के रूप में हुई है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि यह दोनों नशे की सामग्री को बेचने के लिए मणिकर्ण लाए थे। लेकिन यहां पर नशे की इस सामग्री को नहीं बेच पाए और इसे वापस दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में बजौरा के पास तलाशी के दौरान दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

11 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

11 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

11 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

11 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

15 hours ago