कुल्लू: नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को 24 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

<p>कुल्लू के आनी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उक्त व्यक्ति को 24 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी आनी के समक्ष पेश किया गया था जहां से उसे 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने कथित आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी।</p>

<p>गौरतलब है कि 26 साल के युवक ने आनी क्षेत्र की एक नौ साल की मासूम से साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और उसके बाद नाबालिगा की मां ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसके आधार पर मामला दर्ज किया था और उसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी तेजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय में रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाई थी जिसे स्वीकार कर लिया है और व्यक्ति को रिमांड पर ले लिया है। इस दौरान उक्त व्यक्ति से पुलिस पूछताछ करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

3 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

50 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago