कुल्लू: मणिकर्ण घाटी में 200 फुट गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

<p>कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में शनिवार शाम को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा घाटी के छमाहण मार्ग में छनेत गांव के पास पेश आया है। यह हादसा उस समय पर पेश आया जब उक्त व्यक्ति एक शादी समारोह से देर रात को अपने घर लौट रहे थे। अचानक छनेत गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 फुट नीचे जा गिरी। रात का अंधेरा होने के कारण व्यक्ति को ग्रामीण नहीं ढूंढ पाए लिहाजा व्यक्ति का शव रविवार सुबह मिला।</p>

<p>डीएसपी कुल्लू अशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर दिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान फागू निवासी 57 साल के भूपेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक भूपेंद्र ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में लैब एटैंडेंट के पद पर तैनात था।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिरासत में सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, मचा सियासी घमासान, दिल्‍ली सीएम को मिलने से रोका

New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…

46 mins ago

iPhone डिलीवरी के बाद कैश देने के बजाय कर दी डिलीवरी बॉय की हत्या

  Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…

1 hour ago

Boss बना रहे थे टार्गेट पूरा करने का दवाब, एरिया मैनेजर ने फंदे से लटककर दे दी जान

सुसाइड नोट पर उच्‍चाधिकारियों पर आरोप पत्‍नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

4 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

5 hours ago