क्राइम/हादसा

कुल्लू: भूतनाथ पुल के पास नदी में तैरता मिला 80 साल की बुजुर्ग महिला का शव

कुल्लू जिला के भूतनाथ पुल के पास एक बुजुर्ग महिला का शव नदी में तैरता हुआ पाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान देव दासी (80) पुत्री शिव चंद निवासी गांव देवघार न्यूली तहसील सदर कुल्लू के तौर पर हुई है। महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटान के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हे फोन पर सूचना मिली की भूतनाथ पुल के पास नदी में कोई शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। ये शव बुजुर्ग महिला का था और उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जब महिला के संबंध में आसपास लोगों से पूछताछ की तो उन्हें बुजुर्म महिला के परिवार के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया। मृतक महिला के भाई नाराणय दास ने बताया कि उसकी बहन देवदासी की शादी नहीं हुई थी और वह उनके साथ ही रहती थी।

मृतक महिला के भाई ने बताया कि हर रोज की तरह आज सुब 6 बजे भी वह घर से घूमने के लिए निकली थी। लेकिन काफी देर बाद भी जब वे घर नहीं पहुंची तो उन्होंने अपने स्तर पर इसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस द्वारा वाट्सऐप पर लोगों द्वारा भेजे गए मैसेज मिला और उसे देखकर कुल्लू पहुंचे। नारायण दास ने बताया कि देवदासी मानसिक तौर पर काफी दिनों से परेशान रह रही थी। उन्होंने कहा कि देवदासी की मौत नदी में पांव फिसलकर गिरने या डूबने से हुई है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

2 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

2 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

2 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

3 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

3 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

3 hours ago