कुल्लू: पुलिस की गिरफ्त से भागा चरस तस्करी का आरोपी, ASI सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

<p>मनाली में चरस सरगना को पकड़ने गई मंडी सदर पुलिस की हिरासत से एनडीपीएस केस में गिरफ्तार नेपाली युवक भाग निकला। लापरवाही बरतने पर एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने एक एएसआई, हेड कांस्टेबल और एक एचएचसी को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सस्पेंड किए पुलिस कर्मचारियों का मुख्यालय पुलिस लाइन तय किया गया है। पुलिस हिरासत से फरार नेपाली युवक को दबोचने के लिए मंडी पुलिस ने कुल्लू पुलिस से भी संपर्क साधा है। फरार शातिर को दबोचने के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है और नाकाबंदी भी की गई है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पुलिस ने 10 फरवरी की रात को मंडी शहर के भ्यूली चौक में एक नेपाली युवक को पौने दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में पाया गया कि चरस युवक ने मनाली में एक व्यक्ति को पहुंचानी थी। जिस पर टीम ने सुनियोजित तरीके से मनाली में बैठे चरस सरगना को पकड़ने की योजना बनाई। 12 फरवरी को शाम के समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई लेकिन गाड़ी में सवार होते समय हथकड़ी पहनाते हुए शातिर आरोपी ने पुलिस से हाथ छुड़वाया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।</p>

<p>एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि मनाली में जांच के दौरान एक आरोपी युवक पुलिस हिरासत से फरार हुआ है। जिसे पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई है। एएसआई तेज सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश, एचएचसी बद्री सिंह को निलंबित किया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच अमल पर लाई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago