कुल्लू: भुंतर SBI बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 8 लाख रूपये का हुआ नुक्सान

<p>कुल्लू जिला के प्रवेशद्वार भुंतर में एसबीआई बैंक में बीती रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने भवन के बाहर धुंआ निकलता देखकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने 15 मिनट के भीतर घटना स्थल पर आकर आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी की घटना में बैंक में हैड मैनेजर और सहायत मैनेजर का कैबिन जलकर राख हो गया। जिसमें 6 एसी, 2 पिल्लर हीटर, 2 कंप्यूटर, लकड़ी का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसमें 8 लाख रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया।</p>

<p>अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन प्रेम सिंह भारद्वाज ने बताया कि बीती रात 3 बजे आग की घटना की सूचना मिलते ही एक फायर टैंडर के लेकर 5 कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जिसके बाद आग को पूरा तरह से बुझाया और भवन की पूरी बायरिंग के साथ बैंक के अंदर बिजली के सामान और फर्नीचर, टाईल के साथ करीब 8 लाख रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया। उन्होंने कहा कि बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट का अंदेशा है जिससे आगजनी की घटना हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago