क्राइम/हादसा

कुल्लू: चार किलो से अधिक चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरन एक व्यक्ति को चार किलो 15 ग्राम चरस के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान ईश्वर मग्गर (38) पुत्र ढनसीन मग्गर निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम हाथीथान, भूंतर, बजौरा में गश्त पर थी। इसी बीच टीम को हाट के पास सुबह सबेरे एक व्यक्ति सीमेंट की पाइपों में छिपा दिखा। व्यक्ति ने अपनी पीठ पर एक बैग डाल रखा था। पुलिस की टीम जैसे ही गाड़ी से उतरी तो व्यक्ति घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ। जब पुलिस ने व्यक्ति की चेकिंग की तो उसके बैग से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस व्यक्ति से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह चरस की खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

42 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

53 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago