<p>कुल्लू के भजोगी में रविवार देर रात शरारती तत्वों ने एक ऑटो फूंक डाला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पर्यटन नगरी मनाली में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। इससे शहर में हो रही गश्त पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।</p>
<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक अशोक कुमार ने भजोगी में ऑटो खड़ा किया था और खुद किराये के कमरे में सो गया था। सुबह जब उसने कमरे के बाहर सड़क में ऑटो देखा तो वह दंग रह गया। ऑटो का तिरपाल समेत सीटें जलकर राख हो गई थी। अशोक कुमार ने शक जाहिर किया है कि किसी ने जानबूझ कर उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से आग लगाई है।</p>
<p>मनाली पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ऑटो चालक अशोक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ऑटो यूनियन के प्रधान मोती राम ने बताया कि ऑटो चालक को यूनियन की ओर से दो हजार रुपये की मदद दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस से मांग की है कि आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शीघ्र पता लगाया जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…