कुल्लू : पुलिस ने 29 ग्राम हेरोइन सहित नेपाली धरा, मामला दर्ज

<p>भुंतर पुलिस ने हेराइन के साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 29 ग्राम हेराइन बरामद की है। आरोपी की पहचान नेपाली अरूण थापा के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार&nbsp; कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।</p>

<p>जानकारी के अनुसार भुंतर थाना प्रभारी विकास अपनी टीम के साथ शहर में गश्त पर थे। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से हेराईन बरामद की गई है। थाना प्रभारी भुंतर विकास का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत शहर को नशामुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लिहाजा इस तरह का अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा।</p>

<p>मामले की&nbsp; पुष्टि करते हुए एएसपी राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने 29 ग्राम हेराईन के साथ नेपाली मूल के अरूण थापा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

46 seconds ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

25 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

35 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

47 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

59 mins ago