कुल्लू: पिकअप चालक से 42.5 किलो चरस बरामद, पिछले 17 सालों में पकड़ी गई चरस की सबसे बड़ी खेप

<p>नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में कुल्लू पुलिस को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बंजार पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 42.5 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान लीलाधर पुत्र सुदर्शन निवासी रिवालसर मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पिछले 17 सालों में यह चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले साल 2002 में पुलिस ने 107 किलो चरस पकड़ी थी।</p>

<p>जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस थाना बंजार की टीम ने फागू पुल के पास एक पिकअप नंबर HP-41- 0675 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप से 42.05 ग्राम चरस बरामद की । पुलिस ने मौके पर आरोपी पिकअप चालक लीलाधर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह चरस के खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।</p>

<p>बता दें कि कुल्लू पुलिस ने जुलाई 2019 से लेकर अब तक करीब 218 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago