<p>जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में चनोग के पास एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति चनोग गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था और इस दौरान संकरे रास्ते में चलते समय पहाड़ी से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।</p>
<p>स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आनी पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार निवासी लांज निरमंड के रूप में हुई है। हादसे के कारण शादी समारोह में भी मातम छा गया है।</p>
Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…
Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…