<p>जिला मुख्यालय कुल्लू को लगघाटी से जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन के कारण बंद हो गई है। रविवार को भूस्खलन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। वहीं सुबह के समय सब्जी और दूध लेकर आ रहे लोगों को भी पैदल ही कुल्लू का रुख करना पड़ा।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक सुबह के समय खलाड़ा के समीप पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। जिस कारण सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि चट्टान बहुत बड़ी है और सड़क मार्ग को खुलने के लिए काफी समय लग सकता है। ऐसे में लोग मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकते हैं।</p>
<p>वहीं, डीसी कुल्लू यूनुस का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क बहाली के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सड़क से मलबे को हटाकर सड़क बहाल करा दी जाएगी।</p>
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…