बिलासपुर में महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी

बिलासपुर में एक महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर अस्पताल में तैनात फिजियोथैरेपिस्ट ने बुधवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने  किसी स्थानीय पॉलीटिशियन के टॉर्चर से तंग आकर की ये कदम उठाया है।

महिला डॉक्टर की पहचान ज्योति ठाकुर (30)  निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। वह बिलासपुर के रोड़ा सेक्टर में किराये के मकान में रहती थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भराड़ी में महिला टीचर ने फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर के सीनियर सेकंडरी स्कूल भराड़ी में कार्यरत महिला ड्राइंग टीचर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका डिप्रेशन की पेशेंट थी और PGI चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका अमरी देवी पत्नी राम चंद निवासी जरोड़ा बिलासपुर के लढयानी में किराए के मकान में रहती थी। उसके दोनों बेटे मंगलवार को उसके साथ ही थे। मंगलवार रात को लगभग तीन बजे तक यह अपने दोनों बेटों के साथ जाग रही थी, लेकिन जैसे ही उन दोनों की आंख लगी, महिला ने बरामदे में बीम के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। महिला का पति लोक निर्माण विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

2 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago