कुल्लू जिला की लगघाटी में हुआ लैंड स्लाइड, घर के अंदर दबे दंपति

कुल्लू जिला की लगघाटी के बढ़ाई गांव में गुरूवार रात करीब नौ बजे पहाड़ी दरकनें से एक मकान पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गया। इस भूस्ख्लन से घर के अंदर सोये हुए दंपति अचानक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त मकान के अंदर मलवे में दब गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीम, अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने इक्यूवमैंट के साथ लेंटर की छत तोड़ी। जिसके बाद मकान के नीचे दबे दंपति को ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्कयू टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद 108 एंबुलैंस में घायलों को अस्पताल ईलाज के लिए पहुंचाया जहां पर घायल दंपति को ईलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दंपति की पहचान सन्नी और ख्यालू देवी मंडी निवासी के रूप में हुई है। दूसरे घायल सन्नी को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस का 20 मिनट इंतजार किया लेकिन 20 मिनट के बाद प्राइवेट वाहन के माध्यम से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

एसडीएम कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि करीब नौ बजे के समय डीडीएमए को सूचना मिली की लगघाटी के बढ़ाई में पहाड़ी दरकनें से चट्टानें मकान पर गिरी हैं जिसके नीचे दो लोग दबे हुए हैं। प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्कयू ऑप्रेशन शुरू किया। इसमें घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल दंपति को रेस्कयू किया गया। इसके बाद दोनों घायल दंपति को ईलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी से सुबह के समय भी चट्टानें गिरी थी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा लोगों को मकान खाली करने के लिए सुबह ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद मकान में रहने वाले लोगों ने मकान को खाली नहीं किया। इसके बाद पहाड़ी से चट्टानें गिरने पर हादसे का शिकार हुए। उन्होंने कहा कि घायलों को प्रशासन की तरफ से उचित मदद की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

58 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago